news-details
बड़ी खबर

जींद में पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या:दूसरा घायल; चोरी के शक में भीड़ ने घेरा; 30 से ज्यादा पर FIR

Raman Deep Kharyana :-

जींद के कालवन गांव में चोरी के शक में ग्रामीणों ने 2 लोगों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

मृतक की पहचान बिहार के भीत भगवापुर निवासी आशीष मिश्रा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने भैणी सेनथली तोला, बिहार निवासी कैलाश उर्फ बबलू की शिकायत पर केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है।

जींद में पीट-पीटकर व्यक्ति की हत्या:दूसरा घायल; चोरी के शक में भीड़ ने घेरा; 30 से ज्यादा पर FIR

You can share this post!

author

Kharyana

By Admin

For advertisment kindly write us marketing@kharyana.com
Or call us +91-9992-788-081, +91-8053-307-000

0 Comments

Leave Comments